
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू (ANI)
मिडिल ईस्ट में तनाव अब चरम पर पहुंच चुका है, जहां ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर सीधा मिसाइल हमला किया, साथ ही इजरायली वायुसेना कमांडर के ठिकाने को भी निशाना बनाया। और दोनों पक्षों से मिसाइल-ड्रोन हमलों का दौर जारी है।
IRGC द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि ऑपरेशनल ट्रुथ प्रॉमिस 4 के तहत इजरायल के प्रधानमंत्री और एयरफोर्स कमांडर के कार्यालयों पर अचानक और सटीक मिसाइल हमले किए गए। बयान में नेतन्याहू को क्रिमिनल प्राइम मिनिस्टर बताते हुए कहा गया कि यह कार्रवाई इजरायल की सैन्य गतिविधियों के जवाब में की गई है।
ईरान ने आगे दावा किया है कि उसके सफल मिसाइल हमलों ने जायोनी शासन के सरकारी कॉम्प्लेक्स को विशेष रूप से निशाना बनाया। हालांकि, इन हमलों से हुए नुकसान और विस्तृत जानकारी को लेकर IRGC ने कहा है कि आधिकारिक विवरण बाद में साझा किया जाएगा।
इजरायल की ओर से इन दावों पर अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दोनों देशों के बीच बढ़ते हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है।
संबंधित विषय:
Published on:
02 Mar 2026 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Iran Israel Conflict Latest Updates
