9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“चाचा भागो यहां से…”: क़तर में ईरान के मिसाइल हमले का ख़ौफ़नाक वीडियो वायरल, जानें युद्ध का ताज़ा हाल

Qatar US Base :ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच कतर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि ईरान ने मध्य पूर्व के सबसे बड़े अमेरिकी सैन्य अड्डे 'अल उदैद' पर भयंकर मिसाइल हमला किया है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Mar 08, 2026

Middle East Conflict Viral Video

क़तर में ईरान के मिसाइल हमले के समय का नजारा। (स्क्रीन शॉट: पत्रिका)

Middle East Conflict : ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे भयंकर युद्ध ने अब पूरे मध्य पूर्व (Middle East) को अपनी चपेट में ले लिया है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच सोशल मीडिया पर कतर (Qatar) से जुड़ा एक बेहद डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ईरान ने (Iran Attack) कतर में स्थित मध्य पूर्व के सबसे बड़े अमेरिकी सैन्य अड्डे 'अल उदैद' (Al Udeid) पर मिसाइलों से जोरदार हमला किया (Iran missile attack Qatar)है। इस वायरल वीडियो में आसमान में गूंजते धमाकों और दागे जा रहे गोलों की डरावनी आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं। (हालाँकि, इस वीडियो की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है)। वीडियो बना रहा शख्स दहशत भरे लहजे में (Qatar viral video) हिंदी में बात कर रहा है। वह कहता है, "ये देखिए, यह अमेरिका का बेस है और हम बिल्कुल इसके पास रहते हैं। ईरान इस समय इतने भयंकर हमले कर रहा है कि अगर एक भी मिसाइल यहां गिरी, तो हमारा कमरा उड़ जाएगा।"

हमारा पूरा कमरा हिल रहा है (US military base Al Udeid)

वीडियो के मुताबिक जैसे-जैसे धमाकों की आवाजें तेज होती हैं, उस शख्स का डर बढ़ता जाता है। वह आगे कहता है, "हमारा पूरा कमरा हिल रहा है, हमारी जान खतरे में है। पता नहीं हम लोग जिंदा बच भी पाएंगे या नहीं।" वीडियो के आखिरी हिस्से में वह घबराहट में एक बुजुर्ग से कहता है, "ए चाचा, इधर ध्यान देना, कहीं ये हमारे ऊपर ना गिर जाए!" और फिर अचानक चीखते हुए कहता है, "भागो यहाँ से चाचा," जिसके साथ ही वीडियो बंद हो जाता है।

कतर का अमेरिकी बेस क्यों है निशाने पर? (Iran missile attack Qatar)

आपको बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े स्तर के सैन्य हमले शुरू किए थे। इन हमलों में पहले ही दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की जान चली गई थी। इस बड़ी घटना के बाद से ही ईरान लगातार भयानक पलटवार कर रहा है। युद्ध शुरू हुए नौ दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन तेहरान के जवाबी हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ध्यान रहे कि कतर का 'अल उदैद' सैन्य अड्डा अमेरिका के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम है, इसलिए यह युद्ध के पहले दिन से ही ईरान के सीधे निशाने पर बना हुआ है।

पूरा खाड़ी क्षेत्र बना जंग का मैदान (Middle East war updates)

ईरान का यह पलटवार सिर्फ अमेरिका या इजरायल तक सीमित नहीं है। अब तक तेहरान ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, बहरीन, कुवैत, इराक, जॉर्डन और अजरबैजान जैसे कई देशों को अपने हमलों का निशाना बनाया है। इन मिसाइल हमलों ने पूरे खाड़ी क्षेत्र (Gulf Region) को एक खतरनाक और सक्रिय युद्ध क्षेत्र (War Zone) में तब्दील कर दिया है।

ईरानी राष्ट्रपति ने मांगी माफी, पर सरेंडर से किया इनकार

इन सबके बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन का एक बड़ा और अहम बयान सामने आया है। शनिवार को उन्होंने पड़ोसी देशों पर हो रहे हमलों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, लेकिन साथ ही यह स्पष्ट कर दिया कि ईरान अपनी रक्षा करना नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा, "मुझे ईरान की ओर से उन सभी पड़ोसी देशों से माफी मांगनी चाहिए जिन पर हमने हमले किए हैं। लेकिन मैं यह साफ कर दूं कि जब तक उन देशों की जमीन से ईरान पर हमला नहीं किया जाता, तब तक हमारी तरफ से वहां कोई मिसाइल नहीं दागी जाएगी।"

तेहरान किसी भी कीमत पर घुटने नहीं टेकेगा: ईरानी राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान को 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' (Unconditional Surrender) करने की चेतावनी दी गई थी। इस पर पलटवार करते हुए ईरानी राष्ट्रपति ने दो टूक शब्दों में कहा कि तेहरान किसी भी कीमत पर घुटने नहीं टेकेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "दुश्मनों को ईरानी आवाम के आत्मसमर्पण का यह सपना अपने साथ कब्र में ले जाना पड़ेगा।"