1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran Supreme Leader death: इजरायल के हमले में खामेनेई की हुई मौत, ईरानी मीडिया ने की पुष्टि

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। वहीं अब ईरानी मीडिया प्रेस टीवी ने मौत की पुष्टि की है। 

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Mar 01, 2026

iran protest news, iran protest, iran protest live, internet shutdown in Iran, protest in lran,

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का निधन (Photo-X @MarioNawfal)

Iran Supreme Leader death: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। वहीं अब ईरानी मीडिया प्रेस टीवी ने मौत की पुष्टि की है।

ईरानी सरकारी मीडिया ने रविवार तड़के इसकी पुष्टि की, जिससे इस्लामिक गणराज्य के लिए यह एक ऐतिहासिक और संभावित रूप से अस्थिर करने वाला क्षण माना जा रहा है।

सरकारी टीवी और समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार सुप्रीम लीडर का निधन अमेरिकी राष्ट्रपती डोनाल्ड ट्रंप के दावे के कुछ घंटों बाद हुआ है। दरअसल, ट्रंप ने दावा किया था कि इजरायली हमले में सुप्रीम लीडर खामेनेई को मार गिराया है।

ट्रंप का दावा: संयुक्त ऑपरेशन में मारे गए खामेनेई

दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने देर रात जारी बयान में कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत समन्वित अमेरिका-इजरायल हमलों के दौरान हुई, जिनका उद्देश्य ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमता को कमजोर करना था। हालांकि उन्होंने ऑपरेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन इसे वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरे को समाप्त करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा बताया।

ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले

इससे पहले अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान में कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांड सेंटर, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स तथा एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया।

राजधानी तेहरान के आसपास के इलाकों पर भी हमले की खबरें सामने आईं। इजरायली अधिकारियों ने पहले संकेत दिया था कि जिस स्थान पर ख़ामेनेई के होने की आशंका थी, उसे निशाना बनाया गया था।

इजरायली एयर फोर्स ने किया ट्वीट

इजरायली एयर फोर्स (Israeli Air Force) ने ट्वीट कर दावा किया कि उसके लड़ाकू विमानों ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमला किया। इस हमले में ईरान के रक्षा तंत्र से जुड़े 7 वरिष्ठ अधिकारी मारे गए।

मारे गए अधिकारियों में अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर, सालेह असदी, मोहम्मद शिराज़ी, अज़ीज़ नसीरज़ादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रेज़ा मोज़ाफरी-निया शामिल बताए गए हैं।