23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran-US Talks: ईरान-अमेरिका समझौते के लिए तेहरान पहुंचे आसिम मुनीर, फिर भी नहीं बनी सहमति

Iran US Talk Update: ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर तेहरान पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की। हालांकि शांति समझौते को लेकर अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

May 24, 2026

latest on iran us talks

तेहरान में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से मुलाकात करते पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर। (Image: X)

Iran US Talk Update: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को तेहरान पहुंचे पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की। इस दौरान अमरीका के साथ शांति समझौते के लिए रास्ता बनाने को लेकर चर्चा हुई। अमरीका-ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के शांति समझौते को लेकर अभी तक के प्रयास विफल रहे हैं। शनिवार को भी आसिम मुनीर ने दोनों पक्षों ने तनाव कम करने को लेकर बातचीत की। हालांकि अभी भी अमरीका के साथ समझौते को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हुई है।

वहीं दोबारा युद्ध शुरू होने की आंशका को देखते हुए यूएई,सऊदी अरब और कतर ने राष्ट्रपति ट्रंप से सैन्य कार्रवाई से बचने की अपील की है। कतर के अमीर अल थानी ने ट्रंप से इस बाबत फोन पर बातचीत भी की। साथ ही होर्मुज खुलवाने को लेकर कतर ने अपना एक प्रतिनिधिमंडल भी तेहरान भेजा है।

भारी कीमत चुकाने की चेतावनी

ईरानी वार्ताकार गालिबाफ ने दोबारा युद्ध शुरू करने पर अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी गलती करने पर पहले से कहीं ज्यादा कड़ा जवाब अमरीका को झेलना पड़ेगा। ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने कहा है कि अमरीका की अत्यधिक मांगें शांति वार्ता में बड़ा रोड़ा हैं। इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप भी अपना वीकेंड प्लान छोड़ कर वापस वाशिंगटन लौट आए हैं। माना जा रहा है कि अमरीका दोबारा ईरान पर हमला कर सकता है।

ट्रंप ने ईरान के नक्शे पर लगाया अमरीका का झंडा

राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार शाम को अपने सोशल मीडिया हैंडल से पश्चिम एशिया का एक नक्शा पोस्ट किया। इसमें ईरान के नक्शे पर उन्होंने अमरीकी झंडा लगाने के साथ इसे यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ मिडिल ईस्ट बताते हुए कैप्शन दिया गया। यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब दोनों देश शांति प्रस्तावों को लेकर पाक की मध्यस्थता में बातचीत कर रहे हैं।