इनमें से एक 17 साल की काडिज़ सुल्ताना के रूसी हवाई हमलों में मारे जाने की बात कही जा रही है। जबकि उसकी दो सहेलियों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। काडिज़ अपनी दो सहेलियों अमीर अबसे और शमीम बेगम के साथ पिछले साल सीरिया गई थी। काडिज़ के परिवार के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के कुछ ही दिनों बाद उसका जिंदगी से मोहभंग हो गया था।