15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नादिरा ने इस हद तक झेली आईएस की गुलामी, पढ़कर बहेगी आपके आंसुओं की नदियां

21 साल की यजिदी लड़की नादिया मुराद ने बताया कि उसके छह भाईयों और मां का कत्ल उसके सामने ही कर दिया गया। ये कहानी उन्होंने लंदन में सुनाई।

2 min read
Google source verification

image

Arif Mansuri

Feb 17, 2016

'मेरी मां देख रही थी कि वे मेरे छह भाईयों का कत्ल कर रहे हैं। मां उनके खूंखार चेहरों को लगातार देखे जा रही थी। लेकिन तभी उन दरिंदों ने मेरी मां को उठा और उसका भी कत्ल कर दिया। मुझे उठाकर मौसूल ले गए। जहां पर मेरे साथ रेप किया, उसके बाद मैं मेरी मां और मेरे भाईयों को भूल गई। क्योंकि मेरे परिवार की मौत से ज्यादा वे बाकी महिलाओं को और ज्यादा प्रताडि़त कर रहे थे। जिसके सामने मेरा दुख बहुत छोटा लग रहा था।' ये कहानी सुनाई 21 साल की नादिया मुराद नाम की एक यजिदी लड़की ने। जिसे आतंकी संगठन आईएसआईएस ने करीब तीन महिनों तक गुलाम बनाकर रखा।

इसके साथ ही ये खूंखार आतंकी छोटी-छोटी बच्चियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। 8-9 साल की बच्चियों के साथ ये आतंकी रेप कर रहे हैं। नादिया का कहना है कि हम लोग एक बार नहीं बल्कि हम लोग रोज मरते हैं।

दरिंदगी की हदें पार
अंग्रेजी अखबार इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के ममुताबिक सेंट्रल लंदन के ट्रेड यूनियन कांग्रेस हाउस में नादिया ने भाषण देते हुए कहा कि उसे आतंकियों ने तीन महीने तक बतौर सेक्स गुलाम बनाकर रका। अब वे यूके में इराक हिंसा पीडि़तों को इकट्ठा करने में जुटी हुई हैं और संसार को आतंकी संगठन आईएसआईस के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कह रही है। वहां पर वह बताती हैं कि कैसे आतंकियों ने उसके छह भाईयों और मां को उसके सामने ही कत्ल कर दिया। उसने कहा, 'मैं जो भी बोलती हूं वो मेरे लिए नहीं बोलती, बल्कि हिंसा पीडि़त सभी महिलाओं और बच्चों की तरफ से बोलती हूं।'

पुरुषों का कत्ल, महिलाओं से रेप

साथ ही नादिया ने बताया कि करीब 58 सौ से ज्यादा यजिदी महिलाएं और बच्चे का आईएस आतंकियों ने अपहरण किया था। इराक और सीरिया में आतंकियों ने हजारों लोगों को मार गिराया है और लाखों लोग विस्थापन की जिंदगी जी रहे हैं। साथ ही नादिया कहती हैं, 'वे लोग हमारे पुरुषों का कत्ल कर देते हैं और महिलाओं और बच्चों को अपने साथ ले जाते हैं। महिलाओं के साथ रेप करते हैं और जो उनकी बात नहीं मानते उनका कत्ल कर देते हैं। कई लोग सोचते हैं कि मेरी कहानी रौंगटे खड़े कर देने वाली है, लेकिन मेरे से ज्यादा अन्य लोगों की कहानी और ज्यादा डरावनी हैं। उन्होंने मेरे तो छह भाईयों का ही कत्ल किया था, लेकिन ऐसे भी कई परिवार हैं जिन्होंने 10-10 बच्चें खो दिए। अभी भी करीब 43 सौ से ज्यादा यजिदी महिलाएं आईएस के नियंत्रण में हैं।'

सेक्स गुलामी को मजबूर
नादिया चाहती है कि रिफ्यूजी कैम्प में रह रही महिलाओं की मदद की जाए और यजिदी महिलाओं के साथ आईएस आतंकियों द्वारा किए गए जघन्य अपराध की जांच हो। यजिदी महिलाओं का अपरहण करके उन्हें बतौर सेक्स गुलाम बेचा जाता है। नादिरा के पैतृक स्थान पर कई ऐसे कब्रिस्तान हैं, जहां सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं दफन हैं।