USA Terror Attack: राष्ट्रपति चुनाव के बीच अमेरिका में भीषण आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है। ये साजिश कोई और नहीं बल्कि इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड अल-शाम यानी खूंखार ISIS रच रहा है। इस साजिश का खुलासा अमेरिका की इंवेस्टिगेशन एजेंसी FBI ने किया है। इस साजिश के आरोप में एक पाकिस्तान (Pakistan) के रहने वाले 20 साल के युवक को पुलिस ने कनाडा से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये शख्स ISIS के आतंकियों को न्यूयॉर्क की डिटेल, उन्हें हथियार, बम बनाने का सामान देने का काम कर रहा था।