दो महाद्वीपों में स्थित होने के चलते तुर्किए की सियासत और संस्कृति भी काफी अलग है और दिलचस्प है। एशिया और यूरोप दोनों की संस्कृतियों, परंपराओं और राजनीतिक घटनाओं से तुर्किए प्रभावित होता है। ये एक ऐसी जगह है जहां पूर्व और पश्चिम की संस्कृतियों का मिलन होता है। जबकि तुर्किए के पड़ोस में सीरिया, इराक, ईरान, जॉर्जिया और अर्मेनिया जैसे देश स्थित हैं।