समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि हताहतों को बिंट जेबील सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों ने बताया कि एक अलग हमले में, "एक इजरायली युद्धक विमान ने दक्षिणी लेबनान के पूर्व में स्थित म्हाइबिब शहर पर दो मिसाइलें दागी, जिसमें दो नागरिक घायल हो गए।" उन्होंने बताया कि इजरायली लड़ाकू विमान और ड्रोन ने सुबह के समय लेबनान के 10 सीमावर्ती कस्बों और गांवों पर 12 हवाई हमले किए, जिसमें लगभग 20 घर नष्ट हो गए और 60 से अधिक क्षतिग्रस्त हो गए।