7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेबनान पर बढ़ता जा रहा इजरायल का अत्याचार, आखिर क्यों बेंजामिन नेतन्याहू से चिढ़ते हैं 5 मुस्लिम देश?

Israel Enemy Countries: इजरायल के प्रति नफरत को लेकर दुश्मन देशों की सूची काफी लंबी है। इस सूची में शामिल टॉप 5 देश और उनके नेता लगातार इजरायल को नेस्तनाबूद करने की बात करते हैं।
2 min read
Google source verification
Benjamin Netanyahu

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। (फोटो- ANI)

Israel Enemy Countries: इजरायल के प्रति नफरत को लेकर दुश्मन देशों की सूची काफी लंबी है। इस सूची में शामिल टॉप 5 देश और उनके नेता लगातार इजरायल को नेस्तनाबूद करने की बात करते हैं। हालांकि दुश्मन देशों को इजरायल अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हुए मुंहतोड़ जवाब भी रहा है। हालांकि ताजा मामले में ईरान पर हुए हमले में इजरायल को अमेरिका का साथ मिला। इजरायल के भारत से मित्रतापूर्ण संबंध भी जगजाहिर हैं।

स्थापना के साथ ही इजरायल का रहा संघर्ष से नाता

इजरायल की स्थापना 1948 में हुई और इसी समय से उसकी कई मुस्लिम देशों के साथ संघर्ष की स्थिति भी आज तक बरकरार है। कई बार इजरायल का उसके आसपास के मुस्लिम देशों से युद्ध हो चुका है। हालांकि, कई देशों से इजरायल के इस दौरान रिश्ते भी आंशिक रूप से सुधरे। इजरायल और ईरान के बीच युद्ध से क्षेत्र में बीते लंबे समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

इजरायल से ये टॉप- 5 देश करते हैं नफरत

  • ईरान इस्लामिक रिपब्लिक इजरायल को मान्यता देने से इनकार करता है तो दूसरी तरफ ईरान हिजबुल्लाह जैसे इजरायल विरोधी उग्रवादी संगठनों को फंडिंग और हथियारों की सप्लाई में भी पीछे नहीं रहता। ईरान पर इजरायल के इमलों के बाद भी ईरानी नेता लगातार इजरायल को खत्म करने को लेकर भड़काने वाले बयान भी देते रहे हैं।
  • तुर्किए सरकार भी गाजा में हुई इजरायल की सैन्य कार्रवाई के विरोध में इजरायल के प्रति बे​हद नकारात्मक रवैया अपनाए हुए हैं। गाजा में इजरायल के सैन्य हमले के विरोध में बड़े स्तर पर आंदोलन भी पूर्व में तुर्किए में हो चुके हैं।
  • इंडोनेशिया दुनिया का सबसे ज़्यादा आबादी वाला मुस्लिम-बहुल देश है। बावजूद इसके इंडोनेशिया के इजरायल के साथ साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं। मुस्लिम देशों पर इजरायल के सैन्य हमलों के चलते इंडोनेशिया के लोगों में भी इजरायल के प्रति आक्रोश का माहौल है।
  • लेबनान के भी इजरायल के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं है। क्षेत्रीय संघर्ष को लेकर लेबनान सक्रिय रूप से मुख्य बहिष्कार लागू करता है। लेबनान इजरायल के विरोधी ईरान-समर्थित गुटों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराता रहा है। लेबनान पर इजरायल ने हाल में ही स्ट्राइक की जिसमें 4 लोगों की मौत की खबर है।
  • पाकिस्तान में फिलिस्तीन के समर्थन और इजरायल के प्रति नकारात्मक माहौल है। पाकिस्तान शुरू से ही फिलिस्तीन लोगों के आत्मनिर्णय और स्वतंत्र राज्य की मांग का समर्थन करता रहा है। पाकिस्तान भी इजरायल को मान्यता नहीं देने वाले देशों की सूची में शामिल है। पाकिस्तान ने भी अब तक इजरायल को आधिकारिक मान्यता नहीं दी है। पाकिस्तानी हुक्मरानों का मत है कि जब तक का फिलिस्तीन मुद्दे का स्वीकार्य समाधान नहीं निकलने और एक स्वतंत्र फिलिस्तीन राज्य स्थापित नहीं होने तक पाकिस्तान इजरायल को मान्यता नहीं देगा।