Israel Hezbollah War: आखिर वो दिन आ ही गया जिसे पूरी दुनिया ने रोकने की तमाम कोशिशें की लेकिन सफल नहीं हुई। हम बात कर रहे हैं ईरान समर्थित आतंकी संगठन हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच युद्ध की, जो अब इजरायल-लेबनान की सीमा पर शुरू हो गया है। दरअसल शनिवार तड़के ही लेबनान की सीमा पर हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच भीषण गोलीबारी हुई, दोनों ने एक दूसरे पर मिसाइलें, गोले दागे, तोपें चलाई और तो और दोनों ने एक दूसरे के क्षेत्र पर एयर स्ट्राइक तक की।