बता दें कि हमास लीडर हानिया बीते मंगलवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए तेहरान आया था। तभी इजरायल ने उसे मारने की योजना बना ली और उसे अंजाम भी दे दिया। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में हानिया की मौत पर बयान दिय़ा और उसे एक शहादत बताया। साथ ही कहा था कि ईरान अपनी क्षेत्रीय अखंडता, गरिमा, सम्मान और गौरव की रक्षा करेगा और इजरायल को इस कायरता वाले कदम के लिए अंजाम भुगतना पड़ेगा।