इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच चल रहा युद्ध शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। आज इस युद्ध का सातवां दिन है और इस खूनी जंग के अभी लंबा चलने की आशंका जताई जा रही है। गौर करने वाली बात यह भी है कि जहाँ इज़रायल, ईरान में अलग-अलग ठिकानों पर हमले करते हुए काफी नुकसान पहुंचा रहा है, तो वहीं ईरान के ज़्यादातर हमलों को नाकाम भी कर रहा है। इज़रायली हमलों में अब तक ईरान के परमाणु ठिकानों, सैन्य ठिकानों, तेल के डिपो, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्टेट मीडिया ब्रॉडकास्टर, हेवी वॉटर रिएक्टर जैसी जगहों को निशाना बनाया गया है, जिससे ईरान को काफी नुकसान पहुंचा है।