
Israel
Israel: पूरी दुनिया में मुस्लिम देशों की संख्या सबसे ज्यादा है। आधिकारिक तौर पर ऐसे 57 देश हैं जो खुद को इस्लामिक राष्ट्र घोषित कर चुके हैं। इस धरती पर दुनिया के नक्शे पर सभी 5 महाद्वीपों में मुस्लिम देश (Islamic Countries) बसे हुए हैं। एक आंकड़े के मुताबिक दुनिया की 60 प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम आबादी (Muslim Population) एशियाई देशों में बसी हुई है। लगभग 20 प्रतिशत आबादी मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में है। हालांकि मिडिल ईस्ट और उत्तरी अफ्रीका में मुस्लिम देशों की संख्या ज्यादा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मिडिल ईस्ट (Middle East) में बसे मुस्लिम देशों के बीचों-बीच एक गैर मुस्लिम देश बसा है। जिसने इन दिनों पूरी दुनिया में गदर मचाया हुआ है और इसके चलते कुछ देशों को छोड़कर ये सारे मुस्लिम देश समेत पूरी दुनिया उसके खिलाफ खड़ी हो गई है। क्योंकि इस देश ने एक मुस्लिम देश में जंग छेड़ी हुई है। अब तो आप इसका नाम जान गए होंगे…अगर नहीं तो आपको बताते हैं कि ये देश है इजरायल। जी हां इजरायल ही वो देश है जो गैर इस्लामिक है और चारों तरफ से मुस्लिम देशों से घिरा हुआ है।
इजरायल (Israel) भले ही क्षेत्रफल में छोटा देश हो लेकिन इसकी पहुंच बहुत ऊंची है। अमेरिका तक इजरायल का खास दोस्त माना जाता है और भारत के संबंध भी इजरायल (India Israel Relation) से काफी दोस्ताना है। इजरायल का क्षेत्रफल 22,072 वर्ग किमी है यानी भारत से 150 गुना कम। सैन्य शक्ति के मामले में इजरायल इस साल 11 वें नंबर पर है, वहीं बीते साल ये चौथे नंबर पर था।
इजरायल मिडिल ईस्ट (मध्य-पूर्व) में भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर बसा हुआ है। इसकी सीमा चारों तरफ से मुस्लिम देशों से लगती है। इजरायल मुस्लिम देश लेबनान, सीरिया, जॉर्डन और मिस्र से अपनी सीमाएं साझा करता है। एक और बात जो इसे खास बनाती है वो ये कि ये देश तीन महाद्वीपों के संगम पर बसा है। यूरोप, एशिया और अफ्रीका…।
इजरायल ने खुद को एक यहुदी देश घोषित किया हुआ है। यहां पर यहूदी बहुसंख्यक हैं। यहां पर मुसलमान भी रहते हैं। यहां पर 73.6% यहूदी, 18.1% मुस्लिम , 1.9% ईसाई और 1.6% ड्रूज़ आबादी है।
कई रिपोर्ट्स ऐसा दावा करती हैं कि इजरायल एक परमाणु संपन्न देश है और अपनी ताकत के दम पर ही वो इतने शक्तिशाली देश बना है। गाज़ा में हमास को खत्म करने के लिए इजरायल ने जो युद्ध छेड़ा हुआ है उसे 8 महीने हो गए हैं। गाज़ा के स्वास्थ्य विभाग के दी जानकारी के मुताबिक इस युद्द में 40 हजार फिलीस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। वहीं हमास का चीफ भी मारा जा चुका है।
Updated on:
11 Aug 2024 03:04 pm
Published on:
11 Aug 2024 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
