
इज़रायली सेना ने गाज़ा में किए हमले (File Photo)
इज़रायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच युद्धविराम तार-तार हो चुका है। गाज़ा (Gaza) पर इज़रायली हमलों सेना के हमलों का सिलसिला जारी है। लगातार गाज़ा में इज़रायली सेना के हमले देखने को मिल रहे हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है। इज़रायली सेना सिर्फ मिसाइलों, ड्रोन्स और तोपों से ही नहीं, बल्कि गोलीबारी से भी गाजवासियों को निशाना बना रही है और अब एक बार फिर इज़रायली सेना ने गाज़ा में अलग-अलग जगह गोलीबारी की हैं।
इज़रायली सेना द्वारा गाज़ा में अलग-अलग जगह की गई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई है। ये हमले तटीय इलाकों में किए गए, जिनकी पुष्टि गाज़ा में काम करने वाले मेडिकल वर्कर्स ने भी की।
इज़रायली सेना के हमलों में 20 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल, क्लिनिक और चिकित्सा शिविरों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इज़रायल पर किए गए घातक हमले के बाद इजरायली सेना ने गाज़ा में सैन्य अभियान शुरू किया। इसका प्रमुख लक्ष्य हमास का पूर्ण निरस्त्रीकरण है। इज़रायल का मानना है कि हमास की सैन्य क्षमता को खत्म किए बिना उनके देश की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती। हमास के पास कई रॉकेट्स, भूमिगत सुरंगें (टनल नेटवर्क), हथियार भंडार और प्रशिक्षित आतंकी हैं, जिन्हें इज़रायल पूरी तरह खत्म करना चाहता है। अभी तक की सैन्य कार्रवाई में इज़रायल ने हमास की सैन्य क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया है, लेकिन इसका पूरी तरह अंत नहीं हुआ है। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू साफ कर चुके हैं कि गाज़ा से उनकी सेना तब तक नहीं हटेगी जब तक हमास अपने हथियार नहीं डाल दे और गाज़ा के शासन से पूरी तरह हट नहीं जाए। नेतन्याहू कह चुके हैं कि हमास का निरस्त्रीकरण युद्ध को पूरी तरह से खत्म करने के लिए बेहद ज़रूरी है जिससे भविष्य में कभी भी इज़रायल पर 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले जैसा कोई भी हमला न हो और इज़रायल पर किसी तरह का कोई खतरा न रहे।
Updated on:
07 Jul 2026 11:03 pm
Published on:
07 Jul 2026 11:03 pm
