
Israeli women in Army
इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर को जो जंग शुरू हुई थी, वो 5 दिन बाद भी जारी है। हमास आतंकियों ने गाज़ा स्ट्रिप (Gaza Strip) से 7 अक्टूबर की सुबह इज़रायल पर करीब 5,000 रॉकेट्स दागे थे। तब से यह जंग जारी है और आज उसका छठा दिन शुरू हो गया है। हमास के हमले के बाद इज़रायली सेना ने भी हमास के इलाकों पर हमला शुरू कर दिया है। इज़रायल की सेना में महिलाएं भी शामिल होती है और सैनिकों के तौर पर लड़ाई लड़ती हैं। महिलाओं को सेना की यूनिफॉर्म में 2 ऑप्शंस मिलते हैं।
क्या हैं इज़रायली महिला सैनिकों को मिलने वाले 2 यूनिफॉर्म ऑप्शंस?
इज़रायली महिला सैनिकों को मिलिट्री यूनिफॉर्म में 2 तरह की पैंट के ऑप्शंस मिलते हैं। एक ऑप्शन होता है कार्गो पैंट, जिसमें पुरुष सैनिकों की ही तरह पैंट में कई जेब होती हैं। दूसरा ऑप्शन होता है ऐसी पैंट का जिनमें सिर्फ पीछे की तरह ही जेब होती हैं। दूसरी तरह की पैंट सामान्य तौर पर गैर-लड़ाकू महिला सैनिक पहनती हैं। वहीं एयर फोर्स और नेवी में महिला सैनिकों को बेज कलर की यूनिफॉर्म पहनते हैं। इसमें साइड की जेब वाली पैंट के साथ दो जेब वाली शर्ट या दो पीछे की जेब वाली पैंट के साथ एक जेब वाली शर्ट के दो ऑप्शंस मिलते हैं।
इज़रायली महिला सैनिकों को कब मिलता है यूनिफॉर्म चुनने का ऑप्शन?
इज़रायली महिला सैनिकों को यूनिफॉर्म में 2 ऑप्शंस मिलते हैं, यह बात जानकर मन में एक सवाल आना लाज़िमी है। क्या इसके लिए कोई नियम होता है? जवाब है हाँ, इसके लिए नियम होता है। नियम के अनुसार इज़रायल की हर महिला सैनिक को भर्ती के दिन उसकी पसंद की यूनिफॉर्म चुनने का ऑप्शन मिलता है और इसके 3 सेट मिलते हैं। इनमें दोनों तरह के ऑप्शंस में से कोई एक या दोनों का मिक्स कॉम्बो हो सकता है। पहले से सेवारत महिला सैनिक भी अपने लिए पसंदीदा यूनिफॉर्म के ऑप्शंस चुन सकती हैं। वहीं जिन महिला सैनिकों को आईडीएफ सेवा में कम से कम 6 महीने बचे हैं उन्हें भी अपनी पसंद की यूनिफॉर्म का एक एक्स्ट्रा सेट हासिल करने का मौका मिलता है।
यह भी पढ़ें- इज़रायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दी धमकी, कहा - 'हमास का कर देंगे दुनिया से सफाया'
Published on:
12 Oct 2023 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
