18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हमले के बाद इटली ने अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की दी सलाह, क्या छिड़ेगा युद्ध?

Pakistan-Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमले के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई है। ऐसे में यूरोप के एक देश ने तुरंत अपने नागरिकों से अफगानिस्तान छोड़ने के लिए कहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 18, 2026

Pakistan carries out air strike in Afghanistan

Pakistan carries out air strike in Afghanistan

पाकिस्तान (Pakistan) ने सोमवार को देर रात अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में एयरस्ट्राइक करते हुए हाहाकार मचा दिया। पाकिस्तानी एयरफोर्स ने एक नशा मुक्ति अस्पताल अस्पताल समेत 5 जगहों पर पाकिस्तान ने हमला किया, जिनमें राष्ट्रपति भवन और रक्षा विभाग के पास हमले भी शामिल हैं। हालांकि पाकिस्तान ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और कहा कि उसने सिर्फ तालिबान के आतंकी और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान में 400 से ज़्यादा लोग मारे गए और 250 से ज़्यादा घायल हो गए। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच स्थिति काफी गंभीर हो गई है।

इस देश ने अपने नागरिकों से अफगानिस्तान छोड़ने के लिए कहा

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले के बाद इटली ने तुरंत अपने नागरिकों से अफगानिस्तान छोड़ने के लिए कहा है। इटली के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से अफगानिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण जल्द से जल्द देश छोड़ने की अपील की है। अफगानिस्तान में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए इटली ने अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से निकलने की सलाह दी है। इटली के विदेश मंत्रालय ने उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों के ज़रिए जल्द से जल्द अपने नागरिकों से अफगानिस्तान छोड़ने के लिए कहा है क्योंकि अभी स्थिति और गंभीर हो सकती है और ऐसे में इटली के नागरिकों की जान को भी जोखिम है।

क्या छिड़ेगा युद्ध?

पाकिस्तानी हमले में अफगानिस्तान के 400 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने के बाद दोनों देशों में तनाव बेहद ज़्यादा बढ़ गया है। जब से तालिबान सत्ता में लौटा है, तब से ही दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है, जो पिछले करीब डेढ़ साल में और ज़्यादा बढ़ गया है। अक्सर ही दोनों पक्षों में बॉर्डर पर झड़पें होती रहती हैं। पाकिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों के लिए सरकार ने तालिबान को ज़िम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तानी एयरफोर्स भी समय-समय पर अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक करती रहती है। सोमवार की रात को किया गया हमला अब तक के हमलों में सबसे बड़े हमलों में से एक था। ऐसे में तालिबान भी चुप नहीं बैठने वाला और जल्द ही पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन ले सकता है। ऐसे में दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ने का खतरा बढ़ गया है।