
योकाइची में शिन-मीशिन एक्सप्रेसवे पर भारी हिमपात से फंसे ट्रक
Japan weather updates जापान में मौसम का मिजाज बेहद खराब है। देश मौसम के सबसे गंभीर शीतकाल से जूझ रहा है। जापान के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को भारी हिमपात हुआ। सर्दी के बर्फीले तूफानों की वजह से जापान के कई हिस्सों में अराजकता का माहौल है। सड़क, रेल और हवाई सेवाएं बाधित हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, भारी बर्फबारी से जापान ने सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दीं है। कई मील तक ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। अचानक ठंड लगने से करीब तीन लोगों की मौत हो गई है। जापान के सागर के तटीय क्षेत्रों होक्काइडो के सिरे से लेकर दक्षिणी क्यूशू तक बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। सम्बंधित विभाग के अफसरों ने जनता को अलर्ट करते हुए कहाकि, व्हाइटआउट परिस्थितियों, बर्फीली सड़क और जमा देने वाले कोहरे से सतर्क रहें। जनता को कहाकि, जोड़े के साथ ही घर की छत की बर्फ साफ करें, ताजा बर्फ में दबने की संभावना रहती है। बुधवार सुबह आठ बजे तक ओकायामा प्रान्त के मनिवा शहर में रिकॉर्ड 93 सेमी हिमपात हुआ।
जापान के 46 प्रांतों में शून्य से नीचे तापमान
जापान के 47 प्रांतों में से 46 प्रांतों में बुधवार को शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया। सिर्फ उपोष्णकटिबंधीय द्वीप ओकिनावा प्रान्त इस कोल्ड विस्फोट से बचा है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, चार स्थानों पर अब तक का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दक्षिणी द्वीप क्यूशू के मियाज़ाकी शहर में तापमान -3.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
तेज हवाओं से हालात बेहद खराब
तेज हवाओं की वजह से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। मौसमविज्ञानियों के अनुसार, होक्काइडो के रौसु शहर में 130 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवा चल रही है। जबकि अकिता प्रान्त के हैप्पो में करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चल रहा है।
फुकुई में इस साल मौसम है अधिक "नाटकीय"
जापान मौसम विभाग के अनुसार, सेंट्रल टोक्यो में तापमान -2.9 डिग्री सेल्सियस से कम होने की आशंका व्यक्त की गई है। पर ठंड हवा की वजह से यह -10 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो रहा है। फुकुई शहर निवारी योइची शिमादा ने कहा कि, फुकुई में हर सर्दियों में बर्फ पड़ती है, पर इस साल यह अधिक "नाटकीय" रहा है।
300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, सड़क पर बर्फ
एएनए और जापान एयरलाइंस सहित घरेलू एयरलाइंस, बुलेट ट्रेन समेत 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं है। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने बताया कि, मध्य जापान में 10 किमी तक सड़क पर बर्फ जमी हुई है। राजमार्ग पर कार और ट्रक नहीं चल पा रहे हैं।
सप्ताह की शुरुआत से भारी बर्फबारी
रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत से ही भारी बर्फबारी और तापमान में आई गिरावट की वजह से जापान कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बुधवार सुबह होक्काइडो द्वीप पर रिकुबेट्सु शहर में तापमान शून्य से 26.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। टोक्यो में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि ओसाका में तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कई क्षेत्रों में रातभर में 88 सेंटीमीटर (34 इंच) बर्फ गिरी है। बर्फबारी से रेल, हवाई सेवा, और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
Updated on:
27 Jan 2023 10:54 am
Published on:
27 Jan 2023 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
