राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के पैरों की ओर इशारा करते हुए कहा, "मैं महंगाई पर बात करना चाहता हूं, लेकिन मुझे ये मोज़े बहुत पसंद हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए पूछा, इन मज़ाक़ में क्या खास है?" उन्होंने कहा, "मैं कोशिश कर रहा हूं कि बैठक पर ध्यान केंद्रित रखूं, लेकिन उप राष्ट्रपति के मोज़ों ने मेरा पूरी तरह से ध्यान भटका दिया है।" उनकी इस टिप्पणी के बाद जेडी वेंस ज़ोर से हंस पड़े। वेंस ने एक्स पर वीडियो को फिर से पोस्ट करते हुए हंसी वाले इमोजी के साथ लिखा, "मुझे पता था कि वे इन मोज़ों पर टिप्पणी करेंगे।"