30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक गायब हुआ किटकैट से भरा ट्रक, 4 लाख चॉकलेट लेकर फरार हुए चोर

यूरोप में इटली से पोलैंड जा रहा 12 टन किटकैट चॉकलेट का शिपमेंट चोरी हो गया। करीब 4 लाख बार गायब हैं। कंपनी ने इसे बढ़ते कार्गो क्राइम का संकेत बताया और बाजार में सतर्कता की अपील की है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Mar 30, 2026

KitKat truck

किटकैट ट्रेक की चोरी (फोटो- Mario Nawfal एक्स पोस्ट

यूरोप में ईस्टर से पहले एक अनोखी और चौंकाने वाली चोरी सामने आई है, जिसने फूड इंडस्ट्री और सप्लाई चेन सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां इटली से पोलैंड जा रहा चॉकलेट का एक बड़ा शिपमेंट अचानक गायब हो गया। इस ट्रक में करीब 4,13,793 किटकैट चॉकलेट बार थी, जिनका कुल वजन लगभग 12 टन था। चोरो ने रास्ते में इस ट्रक को गायब कर दिया और अब इसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। घटना सामने आने के बाद से यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है और जांच टीमें मामले को सुलझाने में जुट गई है।

26 मार्च को चोरी हुआ शिपमेंट

यह घटना 26 मार्च को हुई, जब इटली के एक फैक्ट्री से पोलैंड के डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए भेजा गया ट्रक रास्ते में गायब हो गया। इस शिपमेंट में किटकैट की नई फॉर्मूला वन थीम वाली रेंज शामिल थी, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था। कंपनी के अनुसार, ट्रक और उसमें भरा पूरा माल अब तक नहीं मिला है। यह चोरी ऐसे समय में हुई है जब ईस्टर के कारण चॉकलेट की मांग अपने चरम पर होती है, जिससे इस घटना का प्रभाव और भी बड़ा हो सकता है।

कंपनी ने इस घटना को बताया बड़ी चुनौती

कंपनी ने इस घटना को केवल एक साधारण चोरी नहीं बल्कि बढ़ते कार्गो क्राइम का हिस्सा बताया है। हाल के वर्षों में यूरोप में इस तरह की घटनाओं में तेजी आई है, जहां अपराधी अब ज्यादा संगठित और तकनीकी रूप से सक्षम हो गए हैं। इस केस में भी ऐसा माना जा रहा है कि चोरी की योजना पहले से बनाई गई थी और ट्रक को बीच रास्ते में गायब किया गया। कंपनी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं छोटे और बड़े दोनों बिजनेस के लिए गंभीर चुनौती बन रही हैं।

सप्लाई पर भी फिलहाल कोई असर नहीं - कंपनी

कंपनी ने उपभोक्ताओं, रिटेलर्स और होलसेलर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। चोरी हुए सभी चॉकलेट बार के पैकेज पर बैच कोड दिए गए हैं, जिनके जरिए उनकी पहचान की जा सकती है। अगर कोई संदिग्ध प्रोडक्ट बाजार में मिलता है, तो उसे स्कैन करके कंपनी को सूचित किया जा सकता है। इसके बाद कंपनी संबंधित जानकारी अधिकारियों के साथ साझा करेगी। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि इस घटना से उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं है और सप्लाई पर भी फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है।