जर्मनी (Germany) में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जर्मन शहर सोलिंगन (Solingen) में शुक्रवार की शाम को एक फेस्टिवल का आयोजन हुआ। इस फेस्टिवल का आयोजन सोलिंगन शहर की स्थापना की 650वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए किया गया। जानकारी के अनुसार इस फेस्टिवल में करीब 80 हज़ार लोग उपस्थित थे। इसी दौरान एक शख्स ने रात को करीब 10 बजे अचानक से कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद फेस्टिवल स्थल पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस हमले के बाद अलर्ट जारी कर दिया।
3 लोगों की मौत
जर्मनी के सोलिंगन शहर की स्थापना की 650वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के आयोजित फेस्टिवल के दौरान हुए चाकू से हमले की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी।