दुनिया के कई देशों में इस समय भारी बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। थाईलैंड (Thailand) में भी कई जगहों ओर भारी बारिश से लोगों का बुरा हाल है। थाईलैंड के फुकेट (Phuket) में गुरुवार रात से मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो अगले दिन शुक्रवार तक चली। इससे फुकेट में कई जगहों पर पानी भरने के साथ ही लैंडस्लाइड भी हो गया।
10 लोगों की मौत
फुकेट में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 8 विदेश पर्यटक थे। इनमें 2 लोग रूस (Russia) से और 6 म्यांमार (Myanmar) से थे। 2 अन्य लोग थाईलैंड के ही थे।