
Ksenia Karelina
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू हुआ था और इसे 2 साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है, लेकिन अभी भी यह खत्म नहीं हुआ है। इस युद्ध में दुनिया के कई देश जहाँ यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं, तो ऐसे भी देश हैं जो रूस का समर्थन कर रहे हैं। रूस ने यूक्रेन का समर्थन करने वाले देशों के खिलाफ प्रतिबंधों के रूप में एक्शन भी लिया है। हाल ही में रूस ने यूक्रेन की मदद के लिए दान देने वाली एक महिला के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है।
केसेनिया करेलिना को सुनाई गई 12 साल की सज़ा
रूस की एक अदालत ने 33 साल की केसेनिया करेलिना (Ksenia Karelina) को 12 साल की सज़ा सुनाई है और उसे जनरल रेजिमे पेनल कॉलोनी में सज़ा काटनी होगी। केसेनिया रूसी मूल की है, लेकिन फिलहाल वह अमेरिका में रहती है। 2021 में उसे अमेरिका की नागरिकता भी मिल गई थी। कुछ महीने पहले ही वह अमेरिका से अपने दादा-दादी से मिलने रूस आई थी और इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया था और हाल ही में अदालत ने उसे देशद्रोह के मामले में सज़ा सुना दी।
क्यों लगा केसेनिया पर देशद्रोह का आरोप?
दरअसल केसेनिया ने एक चैरिटी में 51 डॉलर (करीब 4,278 रुपये) का दान दिया था। रूस की एफएसबी ने केसेनिया पर आरोप लगाया है कि उसने जिस चैरिटी में यह दान दिया, वो यूक्रेनी सेना के लिए हथियार खरीदने के लिए पैसे जुटाने का काम करता है, जिनका रूस के खिलाफ युद्ध में इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से केसेनिया पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है।
यह भी पढ़ें- कंबोडिया में इस साल तीसरी दुर्लभ मेकांग इरावदी डॉल्फिन की मौत, फिशिंग के दौरान हुआ हादसा
Updated on:
17 Aug 2024 03:28 pm
Published on:
17 Aug 2024 03:28 pm
