
PM Narendra Modi supporters in Uganda
भारत (India) में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) की शुरुआत हो चुकी है। लोकतंत्र के इस त्यौहार की शुरुआत 19 अप्रैल से देश में पहले चरण के मतदान के साथ शुरू हो गई है। 1 जून को सातवें और आखिरी चरण के मतदान के साथ ही सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला तय हो जाएगा। 4 जून को चुनावी नतीजे सामने आ जाएंगे और यह साफ हो जाएगा कि भारत की जनता ने किसे चुना है। देश में हो रहे इस लोकसभा चुनाव में देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी – बीजेपी (Bhartiya Janta Party – BJP) का पलड़ा भारी बताया जा रहा है। पीएम मोदी का भी पूरे भारत में जादू छाया हुआ है। पर सिर्फ देश में ही नहीं, विदेश में भी 'मोदी-मैजिक' देखने को मिल रहा है। हाल ही में युगांडा (Uganda) में पीएम मोदी के समर्थन में लोगों ने रैली निकाली।
'अबकी बार 400 पार’
हाल ही में युगांडा में पीएम मोदी और बीजेपी (BJP) समर्थकों ने रैली निकाली। इस रैली में कई कारें भी शामिल हुई। लोग बीजेपी के झंडों के साथ ही अलग-अलग नारे भी लगाते नज़र आए। इस रैली में लोगो ने “अबकी बार 400 पार” (Abki Baar 400 Paar), “तीसरी बार मोदी सरकार” (Teesri Baar Modi Sarkar) और "फिर एक बार मोदी सरकार"(Phir Ek Baar Modi Sarkar) के स्लोगन्स भी लगाए और पूरे जोश के साथ पीएम मोदी और बीजेपी के समर्थन में रैली निकाली।
दूसरे देशों में भी छाया है पीएम मोदी का जादू
इससे पहले अमेरिका (United States Of America) के कई शहरों में पीएम मोदी के समर्थन में कार रैली निकाली जा चुकी हैं जिनमें बड़ी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया। ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड (England) के लंदन (London) शहर में भी पीएम मोदी के समर्थन में कार रैली निकाली जा चुकी हैं। लंदन में तो 250 कारों ने कार रैली में शामिल होकर पीएम मोदी और बीजेपी के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के समर्थकों ने “मोदी फॉर 2024” अभियान लॉन्च किया है। इसके साथ ही कई और देशों में भी लोग खुले तौर पर पीएम मोदी के लिए अपना समर्थन व्यक्त कर रहे हैं।
Updated on:
25 Apr 2024 11:27 am
Published on:
24 Apr 2024 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
