
Rotis
ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War) में सीज़फायर लागू हो गया है। हालांकि युद्ध की वजह से दुनियाभर में तेल और गैस का संकट काफी गंभीर हो गया है। सप्लाई घटने से वैश्विक कीमत भी बढ़ गई है जिससे कई देशों में तेल-गैस की कमी हो गई है। इनमें पाकिस्तान (Pakistan) भी शामिल है। पहले से कंगाली और महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तान को ईरान में चल रहे युद्ध की वजह से पैदा हुए तेल-गैस संकट की वजह से बड़ा झटका लगा है जिसका असर कई सेक्टर्स पर पड़ा है। एलपीजी गैस के संकट की वजह से अब पाकिस्तान की जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है।
पाकिस्तान में एलपीजी संकट की वजह से अब रोटी भी महंगी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में कराची समेत कई शहरों में तंदूर मालिकों ने रोटी की कीमत में 5 पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोतरी की है। पाकिस्तान में एलपीजी एसोसिएशन के महासचिव और कराची गैस के मालिक साजिद खान ने कहा कि जिस तरह के हालात हैं, उनकी वजह से आने वाले समय में रोटी की कीमत और बढ़ सकती है।
कराची के लोगों ने रोटी की कीमत में हुई बढ़ोतरी पर चिंता जताई है और सरकार से आग्रह किया है कि कीमतों को नियंत्रित करने तथा लोगों को राहत देने के लिए तत्काल कदम उठाए जाए। कराची, जैकोबाबाद, हैदराबाद, सुक्कुर और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कई अन्य हिस्सों में बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और रैलियाँ आयोजित की जा रही हैं।
संबंधित विषय:
Published on:
09 Apr 2026 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
US Israel Iran War
