25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपोलो 15 मून मिशन के तहत आज ही के दिन पहली बार चांद पर चला था लूनर रोविंग व्हीकल

On This Day In History: आज 31 जुलाई का दिन है। आइए जानते हैं आज के दिन इतिहास में होने वाली एक खास घटना के बारे में।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jul 31, 2023

lunar_roving_vehicle.jpg

अमरीका के अपोलो 15 मिशन के तहत ऐसा हुआ था। इस मिशन में 3 सदस्यीय क्रू गया था जिसमें जेम्स इर्विन, डेविड स्कॉट और अल्फ्रेड वॉर्डेन शामिल थे।

lunar_roving_vehicle_.jpg

आज 31 जुलाई है और आज के दिन इतिहास में कुछ ऐसा हुआ था जो अपने आप में खास तो था ही, साथ ही पहली बार भी हुआ था। आज के ही दिन 1971 में लूनर रोविंग व्हीकल पहली बार चांद की सतह पर चलाया गया था।

lunar_roving_vehicle__.jpg

लूनर रोविंग व्हीकल बैट्री से चलने वाला 4 पहियों का एक व्हीकल होता है। इसे मून बग्गी भी कहा जाता है और अपोलो 15 के साथ ही अपोलो 16 और अपोलो 17 मिशन में भी इसका इस्तेमाल किया गया था।

lunar_roving_vehicle___.jpg

चांद पर कम ग्रैविटी होती है। इसी बात को ध्यान में रखकर लूनर रोविंग व्हीकल को तैयार किया गया था जिससे एस्ट्रोनॉट्स की चांद पर सतही गतिविधियों की रेंज को बढ़ाया जा सके। इसे चांद पर ले जाना आसान भी था और इससे नासा के एस्ट्रोनॉट्स को मदद भी मिली थी।