
उत्तरी इजराइल के किर्यात शमोना शहर पर बड़ा हमला (सोर्स: AI जनरेटेड फोटो में इजरयाली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू)
Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट में भीषण युद्ध जारी है। एक तरफ अमेरिका, ईरान पर लगातार बम बरसा रहा है तो वहीं ईरान बार-बार ‘होर्मुज स्ट्रेट’ बंद करने की धमकी दे रहा है। साथ ही साथ वह (ईरान) हमले का मुहतोड़ जवाब भी दे रहा है। यही वजह है कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर किसी भी मिलिट्री हमले को पांच दिनों के लिए टाल दिया है।
लेकिन इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। इजराइल के एक अधिकारी की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, लेबनान समर्थक हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल के किर्यात शमोना शहर पर एक साथ 4 भारी भरकम रॉकेट दाग दिए। इस हमले में दो लोगों की घायल होने की खबर है। 1 रॉकेट सीधा बस पर आकर गिरा है, इसका फोटो भी सामने आ गया है।
बता दें इससे पहले इजरायल ने लेबनान पर एयर स्ट्राइक किया था, जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए और 57 अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए लेबनान समर्थक हिजबुल्लाह ने रॉकेट दागे हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 20 लोग मारे गए और 57 अन्य घायल हो गए।
शुक्रवार (लोकल टाइम) को जारी किए गए नए आंकड़ों के साथ, 2 मार्च को लड़ाई बढ़ने के बाद से कुल मरने वालों की संख्या 1,021 हो गई है, और कुल 2,641 लोग घायल हुए हैं।
इस बीच, लोगों का विस्थापन तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि चल रहे हमलों की वजह से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने घर छोड़ने पड़ रहे हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि देश भर में कुल 134,616 बेघर लोग अभी 644 सेंटर में पनाह लिए हुए हैं।
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हिजबुल्लाह ने 27 नवंबर, 2024 को सीजफायर के बाद पहली बार दक्षिणी लेबनान से इजरायल की ओर रॉकेट लॉन्च करके 2 मार्च को टकराव में हिस्सा लिया, जिसके बाद इजरायल ने देश भर के कई इलाकों को निशाना बनाते हुए तेज़ मिलिट्री कैंपेन चलाया।
इससे पहले बुधवार को, लेबनान में यूनाइटेड नेशंस इंटरिम फ़ोर्स (UNIFIL) ने कहा कि भारी गोलीबारी, हवाई और जमीनी गतिविधियों में बढ़ोतरी और लेबनानी इलाके के अंदर इजरायली सेना की बढ़ती मौजूदगी, ऐसे डेवलपमेंट हैं जो गहरी चिंता पैदा करते हैं।
एक बयान में, UNIFIL ने कहा कि रात भर हुई हिंसक झड़प लेबनान और इज़राइल के बीच हालात में और भी चिंताजनक गिरावट दिखाती है। इसने झगड़े में शामिल पार्टियों द्वारा तथाकथित इवैक्यूएशन ऑर्डर फिर से जारी करने पर भी चिंता जताई, जिससे ब्लू लाइन के दोनों ओर के आम लोग प्रभावित हो रहे हैं।
Updated on:
23 Mar 2026 08:30 pm
Published on:
23 Mar 2026 08:17 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
US Israel Iran War
