सीरिया (Syria) में किस तरह का माहौल है, यह बात जगजाहिर है। देश में आतंकवाद (Terrorism) की वजह से पूरी स्थिति बिगड़ चुकी है। हालांकि अब आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (Islamic State) का प्रभाव पहले से कम हुआ है, लेकिन फिर भी देश में आतंकी गतिविधियों का अंत नहीं हुआ है। सीरिया में अक्सर ही आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते रहते हैं। हाल ही में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। बुधवार को सीरिया में बड़ा आतंकी हमला हुआ। विद्रोही संगठन हयात तहरीर अल-शम, जो सीरिया में बढ़ता हुआ आतंकी संगठन है, ने अलेप्पो प्रांत के पश्चिमी ग्रामीण इलाके में बड़ा हमला किया।