1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगल पर 400 कराेड़ साल पहले जीवन के अनुकूल थी जलवायु, वैज्ञानिकों को मिले नदियों के सबूत

मंगल ग्रह के एक प्राचीन क्षेत्र में नदी तलहटी की खोज करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि करीब 400 करोड़ साल पहले लाल ग्रह पर गर्म और नम जलवायु थी।

less than 1 minute read
Google source verification

मंगल ग्रह के एक प्राचीन क्षेत्र में नदी तलहटी की खोज करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि करीब 400 करोड़ साल पहले लाल ग्रह पर गर्म और नम जलवायु थी। उस समय इस ग्रह पर जीवन के लिए अधिक अनुकूल पर्यावरण था।

अध्ययन में अरबिया टेरा नाम के उत्तरी मैदानी इलाके में 17 हजार किलोमीटर तक नदियों की तलहटी का पता चला जिससे मंगल पर एक समय पानी बहने के और सबूत मिले हैं। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के जोएल डेविस ने बताया कि मंगल पर कर्इ इलाको में नदियों के होने के सबूत मिले हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि मंगल गर्म और नम था जिससे इस पर किसी ठंडे और शुष्क ग्रह की तुलना में रहने के लिए अधिक अनुकूल पर्यावरण था।

वैज्ञानिकों ने 1970 के दशक से मंगल पर घाटियों और चैनलों की पहचान की है जो उनके मुताबिक पृथ्वी की तरह ही बारिश आदि की वजह से बने थे।