Meteorite fell in Russia: अंतरिक्ष से एक उल्कापिंड पर धरती पर आ गिरा है। बीते बुधवार की आधी रात को ये घटना रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र याकूतिया (Yakutia) में घटित हुई। इस उल्कापिंड ने काले आसमान में दिन जैसी रोशनी कर दी। ये क्षद्रग्रह आग का गोला बनता हुआ आसमान से गिरता दिखाई दिया और फिर नष्ट हो गया है। न्यू साइंटिस्ट पत्रिका के खबर के मुताबिक बेलफास्ट में क्वीन्स विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्री एलन फिट्ज़सिमोंस ने इस उल्कापिंड (Meteorite) के धरती पर गिरने से पहले कहा था कि ये क्षुद्रग्रह छोटा है, लेकिन फिर भी ये काफी शानदार साबित होगा, ये सैकड़ों किलोमीटर तक दिखाई दे सकता है।