10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोरक्को में दर्दनाक एक्सीडेंट, मिनीबस के पलटने से 24 लोगों की मौत

Morocco Minibus Crash: मोरक्को में एक दर्दनाक मिनीबस एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इसमें करीब 24 लोगों ने अपनी जान गंवा दी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Aug 07, 2023

morocco_minibus_crash.jpg

Morocco minibus crash

दुनियाभर में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स के कई मामले देखे जाते हैं। रोड सेफ्टी हर देश में काफी अहम है पर अक्सर ही इसमें चूक होने से एक्सीडेंट्स के मामले देखे जाते हैं। मोरक्को में भी यह एक गंभीर समस्या है। हर साल मोरक्को में बड़ी संख्या में रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखे जाते हैं। हाल ही में मोरक्को में एक और रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। मोरक्को के अज़ीलाल (Azilal) में रविवार, 6 अगस्त को एक मिनीबस के पलटने से भीषण एक्सीडेंट हो गया।


करीब 24 लोगों की मौत

मोरक्को के अज़ीलाल में मिनीबस एक्सीडेंट में करीब 24 लोगों की मौत हो गई। यह एक्सीडेंट डेमनेट (Demnate) शहर में हुआ जब एक वीकली मार्केट (साप्ताहिक बाज़ार) में यात्रियों को ले जा रही मिनीबस पलट गई। लोकल अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।


यह भी पढ़ें- इमरान खान गिरफ्तार: तोशाखाना मामले में 3 साल की सज़ा और 5 साल चुनाव लड़ने पर लगा बैन

जांच हुई शुरू

डेमनेट शहर में हुए इस मिनीबस एक्सीडेंट की जांच शुरू कर दी गई है। मिनीबस के पलटने के कारण के साथ ही इस एक्सीडेंट से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

मोरक्को में रोड एक्सीडेंट्स हैं गंभीर समस्या

एक रिपोर्ट के अनुसार मोरक्को में हर साल रोड एक्सीडेंट्स की वजह से करीब 3,000 से 3,500 लोगों की मौत होती हैं और करीब 12,000 लोग घायल होते हैं। 2022 के आंकड़े पर गौर किया जाए, तो पिछले साल मोरक्को में रोड एक्सीडेंट्स की वजह से करीब 3,200 लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें- गिरफ्तारी से पहले इमरान खान का अपने समर्थकों को दिया मैसेज आया सामने, कहा - 'ये इंसाफ की जंग है, गुलामी नहीं करनी'