21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर साल 100 बिलियन से ज़्यादा जानवरों को खाया जाता है, मांस खाने के मामले में यह देश है सबसे आगे..

Meat Consumption: दुनियाभर में मांस के सेवन किया जाता है और इसके लिए हर साल बड़ी संख्या में जानवरों को मार दिया जाता है। हाल ही में इस बारे में एक चौंका देने वाला आंकड़ा सामने आया है।

2 min read
Google source verification
meat.jpeg

Meat

दुनियाभर में शायद ही ऐसा कोई देश होगा जहाँ के लोग मांस नहीं खाते। हर देश के लोग मांस का सेवन करते हैं। दुनिया में कई देश तो ऐसे हैं जहाँ ज़्यादातर लोग मांस ही खाते हैं। हालांकि दुनिया में शाकाहारी (वेजीटेरियन) लोगों की भी कमी नहीं है और पिछले कुछ सालों में वीगन लोगों की संख्या भी बढ़ी है। वीगन उन लोगों को कहा जाता है जो न तो मांस खाते हैं और न ही जानवरों से मिलने वाले डेयरी उत्पाद। हालांकि इसके बावजूद मांसाहारी लोगों की संख्या में कुछ खास गिरावट नहीं हुई है। इस वजह से हर साल बड़ी संख्या में जानवरों को भी मारा जाता है। हर साल मांस के लिए मारे जाने वाले जानवरों के बारे में हाल ही में एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है।


हर साल 100 बिलियन से ज़्यादा जानवरों को खाया जाता है

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल 100 बिलियन से ज़्यादा जानवरों को खाया जाता है। इसके लिए उन्हें मारा जाता है और फिर उनका मांस निकालकर बेचा जाता है। यह आंकड़ा हैरान करने वाला है।


सबसे ज़्यादा चिकन की डिमांड

दुनियाभर में कई तरह के जानवरों को खाया जाता है। पर सबसे ज़्यादा डिमांड चिकन की रहती है। दुनियाभर में हर दिन करीब 205 मिलियन चिकन को मारा जाता है और बाद में खाया जाता है। यानी कि एक साल में करीब 75 बिलियन चिकन को मारकर खाया जाता है। इस हिसाब से हर दिन दुनियाभर में एक मिनट में 1,40,000 चिकन को मारा जाता है।

नीचे दिए गए वीडियो में दिखाया गया है कि हर साल मांस के लिए कितनी संख्या में किस जानवर को मारा जाता है।


किस देश में सबसे ज़्यादा खाया जाता है मांस?

क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि किस देश में सबसे ज़्यादा मांस खाया जाता है? हम बताते हैं। जवाब हैं चीन। जनसंख्या के मामले में कुछ समय पहले तक चीन का पहला स्थान था, पर पिछले साल इस मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। पर बात जब मांस खाने वालों की होती है, तो इस मामले में चीन सबसे आगे है। चीन की आबादी का बहुत ही कम हिस्सा है जो मांस का सेवन नहीं करता। चीन में तो कीड़े-मकोड़ों तक का मांस खाया जाता है।


भारत है इस मामले में काफी पीछे

भारत भले ही जनसंख्या के मामले में सबसे आगे हो, पर मांस के सेवन के मामले में काफी पीछे हैं। भारत में दुनियाभर में खाए जाने वाले मांस का बहुत ही कम हिस्सा खाया जाता है।

यह भी पढ़ें- जर्मनी में ट्रेन ड्राइवर्स यूनियन ने की 6 दिन के लिए हड़ताल की घोषणा