25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोरक्को भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 2,000 पार, और बढ़ने की आशंका

Earthquake In Morocco: मोरक्को में 8 सितंबर को आए भूकंप की वजह से भीषण तबाही देखने को मिली। इस भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 2,000 पार पहुंच गया है।

2 min read
Google source verification
morocco_earthquake.jpg

Morocco Earthquake

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा हुआ है। हर दिन दुनिया के किसी न किसी हिस्से में भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले दुनियाभर में देखने को मिलते हैं पर कुछ मौके ऐसे भी होते हैं जब भूकंप से भीषण तबाही मच जाती है। ऐसा ही 8 सितंबर (भारत के अनुसार 9 सितंबर) को देखने को मिला, जब मोरक्को (Morocco) में जोरदार भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.8 रही और गहराई 18.5 किलोमीटर रही। यह भूकंप मोरक्को के मराकेश-साफी (Marrakesh-Safi) इलाके में आया और इसका केंद्र बिंदु मराकेश से 73.4 किलोमीटर साउथवेस्ट में एटलस माउंटेन्स (Atlas Mountains) के इगहिल (Ighil) शहर के पास आया। इस भूकंप की वजह से मोरक्को में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।


ताश के पत्तों की तरह ढही इमारतें

मोरक्को में आए भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र में कई आवासीय और व्यावसायिक इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई और मलबे में बदल गई।

मरने वालों का आंकड़ा हुआ 2,000 के पार

मोरक्को में आए इस भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 2,000 के पार हो गया है। जानकारी के अनुसार अब तक इस भूकंप की वजह से करीब 2,122 लोगों की मौत हो चुकी है।


बढ़ सकता है आंकड़ा

जानकारी के अनुसार मोरक्को भूकंप की वजह से 2,400 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। वहीं कई लोग इस भूकंप की वजह से लापता भी हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। इनमें से कई लोग भूकंप की वजह से गिरी इमारतों के मलबे के नीचे भी फंस गए हैं। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

मोरक्को के इतिहास का सबसे घातक भूकंप

यह भूकंप मोरक्को के इतिहास का अब तक का सबसे घातक भूकंप रहा है। साथ ही इस साल दुनियाभर में आए सभी भूकंपों में भी यह सबसे घातक है।

राहत कार्य जारी

मोरक्को में भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्य जारी है। साथ ही भूकंप पीड़ितों को रहने और खाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है और साथ ही लापता लोगों को ढूंढने का कार्य भी जारी है।