25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Morocco Earthquake: 6.8 तीव्रता के भूकंप से थर्राया मोरक्को, कई इमारतें जमींदोज, अब तक 296 की मौत

Morocco Earthquake: मोरक्को के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में शुक्रवार की देर रात को शक्तिशाली भूकंप आया। 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटको से मोरक्को थर्रा उठा। इस भयानक भूकंप के बाद कम से कम 300 लोगों की मौत हो गई है।

2 min read
Google source verification
Morocco Earthquake

Morocco Earthquake

Morocco Earthquake: मोरक्को के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में शुक्रवार की देर रात को शक्तिशाली भूकंप आया। 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटको से मोरक्को थर्रा उठा। इस भयानक भूकंप से दर्जनों इमारतें जमींदोज हो गई। शक्तिशाली भूकंप के बाद कम से कम 300 लोगों की मौत हो गई है। झटका देर रात आया जब लोग सो रहे थे। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है। भूकंप के झटके महसूस करते ही स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों को छोड़कर सड़कों पर निकल आए। प्रशासन की तरह से राहत-बचाव का काम जारी है। इस भूकंप के झटके का एपीसेंटर मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था।


चारों ओर तबाही का मंजर

भकंप के झटके स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे महसूस किए गए। मराकेश शहर में बड़ी संख्या में घर गिरे हैं। झटका इतना तेज था कि लोगों में चीख-पुकार मच गई। भूकंप के बाद भी लोगों के मन में डर बना हुआ है और वह अपने घरों में दोबारा नहीं जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में ढहीं इमारतें, संकरी गलियों में पसरा मलबे का ढेर, चारों ओर तबाही का मंजर दिख रहा है। सड़कों पर मलबा जमा है। तबाही के बाद स्थानीय लोगों ने राहत बचाव का काम शुरू किया।

PM मोदी बोले- भारत करेगा मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को भूकंप में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी कहा है कि भारत मोरक्को की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। आपको बता में यह पहली बार नहीं है जब कि किसी देश पर प्राकृतिक आपदा आती है तो भारत हमेशा मदद के लिए तैयार रहता है। कई देशों में भारत मदद कर चुका है।

यह भी पढ़ें- G20 Summit : जी20 समिट आज से हो रहा शुरू, जानिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल


2004 में 628 लोगों की हुई थी मौत

आपको बता दें कि अफ्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के कारण मोरक्को के उत्तरी क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। साल 2004 में अल होसेइमा में आए भूकंप ने तबाही मचाई थी। उस में करीब 628 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं, 926 घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में CID ने की कार्रवाई