Mohammad Yunus' statement on Sheikh Hasina: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेख़ हसीना (Sheikh Hasina) की अवामी लीग ( Awami League) पार्टी पर प्रतिबंध (ban) लगाने की कोई योजना नहीं बनाई है, लेकिन इसके नेतृत्व के जिन व्यक्तियों पर हत्या और मानवता के खिलाफ अपराध जैसे आरोप हैं,उन्हें देश की अदालतों में मुकदमे का सामना करना होगा। गुरुवार को मुख्य सलाहकार की प्रेस विंग की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस (Mohammad Yunus) ने यह भी कहा कि सरकार ने अवामी लीग के नेताओं को हेग में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (International Criminal Court) भेजने से इनकार नहीं किया है, यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र के तथ्य-खोज मिशन की रिपोर्ट के बाद की गई है, जिसमें जुलाई के विद्रोह के दौरान किए गए संभावित अपराधों की जांच की गई थी।