
Hana-Rawhiti Kareariki Maipi-Clarke
न्यूज़ीलैंड (New Zealand) में इस समय संसद का सत्र चल रहा है। गुरुवार को न्यूज़ीलैंड की संसंद के सत्र के दौरान देश की सबसे युवा सांसद ने कुछ ऐसा किया जिसकी काफी चर्चा हो रही है। हम बात कर रहे हैं 22 साल की हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क (Hana-Rawhiti Kareariki Maipi-Clarke) की, जिन्होंने संसद में एक बिल के खिलाफ अपना विरोध कुछ इस अंदाज़ में पेश किया कि कुछ अन्य सांसद भी हाना के विरोध में शामिल हो गए।
हाना ने न्यूज़ीलैंड की संसंद में पेश किए गए स्वदेशी संधि बिल का विरोध किया। दरअसल यह एक विवादास्पद बिल है और देश के लोग भी इस बिल के पक्ष में नहीं हैं। हाना ते पाटी माओरी (Te Pāti Māori) राजनीतिक पार्टी से सांसद हैं और इस बिल के विरोध में भी। ऐसे में हाना ने इस बिल के विरोध में संसद में बिल की कॉपी को फाड़ते हुए उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
हाना ने स्वदेशी संधि बिल के विरोध में सिर्फ इसकी कॉपी ही नहीं फाड़ी, बल्कि संसद में सत्र के दौरान ही पारंपरिक माओरी हाका नृत्य (Traditional Maori Haka Dance) भी किया। हाना को देखकर कुछ अन्य सांसदों ने भी हाना के विरोध में हिस्सा लिया और माओरी हाका नृत्य किया। इसके बाद संसद के सत्र को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया।
Updated on:
15 Nov 2024 02:52 pm
Published on:
15 Nov 2024 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
