11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिसने अपने हाथों से 9 सालों तक पाल-पोसकर ‘राजा’ बनाया, उसी को बनाया अपना निवाला

Nigerian Zookeeper Gets Unexpected Thing From Lion: नाइजीरिया के एक चिड़ियाघर में एक शख्स ने 9 साल तक एक शेर का ध्यान रखा। उसे पाल-पोसकर बड़ा किया। लेकिन शेर ने उसके साथ कुछ ऐसा किया जो उसने सोचा भी नहीं होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
lion.jpg

Lion

चिड़ियाघर में कई तरह के जानवर रहते हैं। इनमें खतरनाक जानवर भी शामिल हैं। चिड़ियाघर के ज़ूकीपर्स सभी जानवरों का ध्यान रखते हैं। यूं तो खतरनाक जानवरों का ध्यान रखना और उन्हें पालना-पोसना आसान नहीं होता, पर फिर भी ज़ूकीपर्स ऐसा करते हैं। पर कई बार इन ज़ूकीपर्स के साथ कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं होता। ऐसा ही कुछ हुआ नाइजीरिया (Nigeria) में एक ज़ूकीपर के साथ।


9 साल तक रखा शेर का ध्यान और उसे पाला-पोसा

नाइजीरिया में ओबाफेमी अवोलोवो यूनिवर्सिटी (Obafemi Awolowo University) के चिडियाघर में ओलाबोडे ओलावुई (Olabode Olawuyi) इंचार्ज था। ओलाबोडे इस चिड़ियाघर में वेटरनरी टेक्नोलॉजिस्ट भी था और शेरों का उनके जन्म से ही ध्यान रखता था। ओलाबोडे पिछले 9 सालों से चिड़ियाघर में शेरों का पालन-पोषण करने के साथ ही उनका ध्यान रखने का काम कर रहा था।



शेर ने बनाया ओलाबोडे को अपना निवाला

ओलाबोडे, जो पिछले 9 साल से ओबाफेमी अवोलोवो यूनिवर्सिटी के चिडियाघर में शेर को खाना खिलाता था और उनका ध्यान रखते थेा एक दिन ऐसे ही शेर को खाना खिलाते हुए ओलाबोडे शेर का खाना बन गया। शेर ने ओलाबोडे को अपना निवाला बनाते हुए चीड़ -फाड़ करते हुए मार डाला।

यह भी पढ़ें- ISI की चाल और सेना की शह पर शहबाज़ होंगे पाकिस्तान के नए पीएम, बिलावल का मिलेगा साथ तो इमरान का सूपड़ा साफ