Iran Elections: ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए शुक्रवार को हुए चुनाव में चारों उम्मीदवारों में से कोई भी 50 फीसदी से ज्यादा मत हासिल नहीं कर सका, ऐसे में 5 जुलाई को दूसरे दौर का मतदान होगा। सुधारवादी मसूद पेजेशकियन को राष्ट्रपति पद की दौड़ के पहले दौर में 42.5 प्रतिशत वोट मिले, उसके बाद कट्टरपंथी सईद जलीली (Saeed Jalili) ने 38.6 प्रतिशत वोट हासिल किए। दोनों उम्मीदवार अब दूसरे चरण के लिए मैदान में होंगे। केवल 40 प्रतिशत मतदान के साथ 1979 में इस्लामिक गणराज्य के गठन के बाद से अब तक का सबसे कम मतदान हुआ। साथ ही यह केवल दूसरी बार है जब राष्ट्रपति चुनाव दूसरे दौर में पहुंचा है।