उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमरीका के पोर्टलैंड में एक सड़क हादसे ( Road Accident) में आंध्रप्रदेश की मां और बेटी की मौत हो गई थी। आंध्र प्रदेश में एनटीआर जिले के पेनुगंचिप्रोलु मंडल के कोनाकांची गांव के कामथम नरेश और उनकी पत्नी गीतांजलि अमरीका में रह रहे हैं। उनकी छह साल की बेटी हनिका और तीन साल का बेटा बरमन है। रविवार को गीतांजलि का जन्मदिन था, इसलिए वे सुबह जल्दी मंदिर चले गए थे।