23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनियाभर में बढ़े परमाणु हथियार, एक साल में चीन ने बनाए सबसे ज़्यादा, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल

Nuclear Weapons: दुनियाभर में पिछले कुछ साल में परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ रही है। गौर अगर इस बात पर करें कि पिछले एक साल में किन देशों में सबसे ज़्यादा परमाणु हथियार बने हैं, तो इस लिस्ट में एशिया के ही एक देश का नाम सबसे ऊपर है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jun 13, 2023

nuclear_weapons_increasing.jpg

Nuclear weapons competition

दुनियाभर में शांति की बात करने में सभी देश आगे रहते हैं, पर इसके बावजूद भी हथियारों को जमा करने और नए हथियार बनाने के मामले में सभी देश आगे रहना चाहते हैं। देश के डिफेंस को मज़बूत करने के लिए ज़रूरी है कि आपके पास लेटेस्ट हथियार हो। पर हथियारों की होड़ विश्व-शांति के लिए अच्छी बात नहीं है। और बात अगर परमाणु हथियारों की हो, तो खतरा और भी बढ़ जाता है। इसकी वजह है परमाणु हथियारों का असर, जो बेहद ही खतरनाक होता है। परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से विनाश आ सकता है। पर इसके बावजूद दुनियाभर के कई देशों के पास परमाणु हथियारों का भंडार है। और कई देश तो इन्हें बढ़ाने से भी पीछे नहीं हटते।


कई देशों ने एक साल में किया परमाणु हथियाओं में इजाफा

पिछले एक साल की बात करें, तो दुनिया के कई ऐसे देश हैं जिन्होंने अपने परमाणु हथियारों की संख्या में इजाफा किया है। आइए नज़र डालते हैं कि पिछले एक साल में परमाणु हथियारों के मामले में टॉप 9 देशों के भंडार में बदलाव हुआ या नहीं, और अगर हुआ तो कितना हुआ।

































































देश2022 में परमाणु हथियार2023 में परमाणु हथियारइजाफा
रूस4,4774,48912
अमरीका3,7083,7080
चीन35041060
फ्रांस2902900
ब्रिटेन2252250
पाकिस्तान1651705
भारत1601644
इज़रायल90900
उत्तर कोरिया25305


सबसे ज़्यादा चीन ने किया इजाफा

पिछले एक साल में चीन ने सबसे ज़्यादा 60 नए परमाणु हथियार बनाए हैं। वहीं रूस, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान ने 5 और भारत ने 4 नए परमाणु हथियार बनाए हैं। अमरीका, फ्रांस, ब्रिटेन और इज़रायल ने पिछले एक साल में एक भी नया परमाणु हथियार नहीं बनाया है।


यह भी पढ़ें- कर्ज़ और महंगाई के बोझ तले दबे पाकिस्तान को मिली कुछ राहत! चीन के कहने पर रूस ने शुरू की कच्चे तेल की सप्लाई