एग सप्लायर्स (Eggs) का कहना है कि अमेरिका में अंडों की बढ़ती कीमत (Egg Scarcity In America) से आम जन हलकान हैं ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में अंडों की चोरी होना लोगों के लिए तो परेशानी का सबब बनेगा ही साथ ही सप्लायर्स के लिए काफी नुकसान देह साबित होगा। CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक पेंसिलवेनिया के ग्रीनकैसल में पीट एंड गेरी ऑर्गेनिक्स LLC में बीती रात करीब 8:40 बजे (स्थानीय समय) पर हुई। पुलिस ने एक रिपोर्ट में बताया कि अंडों की कीमत करीब 40,000 डॉलर है।