इसी प्रेस कांफ्रेंस में ट्रंप ने ये भी कहा कि उन्होंने अमेरिका को ‘यहूदी विरोधी’ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से खुद को अलग कर लिया है और संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी के लिए सभी तरह के समर्थन को रद्द कर दिया है। ये हमास को फंड मुहैया कराती थी। इतना ही नहीं ट्रंप ने कहा कि वे गाजा में एक ऐसे भविष्य की कल्पना कर रहे हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर फिलिस्तीनियों (Palestinian) को शामिल नहीं किया जाता है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि "मुझे नहीं लगता कि लोगों को गाजा वापस जाना चाहिए। क्योंकि मैंने सुना है कि गाजा उनके लिए बहुत बदकिस्मत रहा है। वे नरक की तरह रहते हैं। वे ऐसे रहते हैं जैसे वे नरक में रह रहे हों। गाजा लोगों के रहने की जगह नहीं है, और वे वापस जाना चाहते हैं। इसका एकमात्र कारण ये है कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं है।"