लगभग एक हफ्ते पहले अमेरिकी संसद में कई सांसदों ने एक प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसमें बताया गया था कि ईरान के परमाणु खतरे से निपटने में सभी ऑप्शन खुले रहने चाहिए। बता दें कि ड़ोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान मई 2018 में ईरान परमाणु समझौते से ट्रम्प के हटने के बाद ईरान पर कड़े प्रतिबंधों की बहाली हुई है, जिसे संयुक्त व्यापक कार्य योजना (JCPOA) के तौर पर जाना जाता है। इससे पहले ओबामा प्रशासन के तहत 2015 के समझौते ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सीमाओं के बदले ईरान पर प्रतिबंध हटा दिए थे।