
Cities with Max Millionaires: दुनिया में करोड़पतियों (Millionaires) की संख्या में साल दर साल इजाफा हो रहा है। भारत में भी धनकुबेरों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति किन शहरों में बसते हैं। दुनिया के सबसे अधिक करोड़पति वाले टॉप 10 शहरों में से आधे अमेरिका में हैं।
न्यूयॉर्क में दुनिया के सबसे अधिक अमीर
रेजीडेंसी एडवाइजरी फर्म हेनले एंड पार्टनर्स ग्रुप की एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क, टोक्यो और सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र ऐसे स्थान हैं जहां सबसे अधिक करोड़पति रहते हैं। सबसे अधिक करोड़पति वाले शीर्ष 10 शहरों में से आधे संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं। फिर भी, आंकड़ों पर करीब से नज़र डालने पर पता चलता है कि न्यूयॉर्क शहर में 2022 की पहली छमाही में करोड़पतियों की संख्या में 12 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में 4% की वृद्धि देखी गई।
चौथे नंबर पर लंदन, सऊदी अरब और यूएई के भी शहर आगे
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज लंदन में करोड़पतियों की संख्या में 9% की गिरावट देखी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, करोड़पति वह हैं, जिनके पास एक मिलियन डॉलर या उससे ज्यादा की निवेश योग्य निजी संपत्ति है। इंटेलिजेंस फर्म न्यू वर्ल्ड वेल्थ द्वारा एकत्र किए गए आंकड़े बताते हैं कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद और संयुक्त अरब अमीरात के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर शारजाह में इस साल करोड़पतियों की आबादी में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी गयी है।
बीजिंग और शंघाई नौवें और दसवें स्थान पर
अबू धाबी और दुबई भी तेजी से बढ़ती करोड़पति आबादी वाले शहरों में से हैं। इसका कारण यूएई की लो-टैक्स पॉलिसी और नई निवास योजनाएं हैं जो करोड़पतियों को लुभाती हैं। संपन्न रूसियों के इमिग्रेशन के चलते भी यूएई में करोड़पतियों की संख्या बढ़ी है। बीजिंग और शंघाई, जो क्रमशः सबसे धनी शहरों की सूची में नौवें और दसवें स्थान पर हैं, इन शहरों में भी अरबपतियों की संख्या में कमी दर्ज की गयी है। हेनले एंड पार्टनर्स का अनुमान है कि चीन इस साल रूस के बाद दूसरा सबसे बड़ा मनी आउटफ्लो देखेगा।
भारत में मुंबई है सूची में
भारत की बात की जाए तो हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 के अनुसार, मुंबई में देश के सबसे ज्यादा अरबपति लोग रहते हैं। राजधानी दिल्ली अरबपतियों के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। सूची में भारत का एकमात्र यही शहर है जो इस सूची में है।
ह्यूस्टन को बढ़त सर्वाधिक
करोड़पतियों वाले शहरों में सबसे ज्यादा बढ़त ह्यूस्टन (अमरीका) को मिली है। रिपोर्ट में 25 तेजी से बढ़ते शहरों को भी शामिल किया है। सऊदी अरब का रियाद व यूएई का शारजाह, इस साल तेजी से बढ़ती करोड़पति आबादी वाले शहर हैं। इस सूची में बेंगलूरु भी शामिल है, जहां 12,600 लोग करोड़पति हैं।
अमरीका में सबसे अधिक अमीर
रिपोर्ट के अनुसार विश्व में सबसे ज्यादा करोड़पति न्यूयॉर्क (अमरीका) में रहते हैं। इसके बाद टोक्यो (जापान) दूसरे व सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र तीसरे स्थान पर हैं। विश्व में सर्वाधिक करोड़पतियों वाले प्रमुख 20 शहरों की सूची में 6 अमरीकी शहर हैं।
मुंबई के आगे बढ़ने की संभावनाएं, फिलहाल 25वी रैंक
करोड़पति लोगों के संबंध में दुबई वर्तमान में 23वें, मुंबई 25वें और चीन का शेंजेन 30वें स्थान पर है। तेजी से बढ़ रहे इन तीनों शहरों के वर्ष 2030 तक शीर्ष 20 में शामिल होने की संभावना है। हेनले की एक अन्य रिपोर्ट में वर्ष 2031 तक उन 10 देशों का अनुमान लगाया गया था, जहां करोड़पति सबसे ज्यादा होंगे। सूची के अनुसार भारत, ऑस्ट्रेलिया और चीन क्रमश: शीर्ष पर होंगे।
पहली छमाही में आई गिरावट
वर्ष 2022 की पहली छमाही में न्यूयॉर्क में करोड़पति लोगों की संख्या में 12 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह टोक्यो में भी 8 फीसदी की गिरावट देखी गई जबकि सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में अमीरों की संख्या में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सूची में चीन के दो शहर बीजिंग (9वें) और शंघाई (10वें) भी शामिल हैं। रिपोर्ट में करोड़पतियों को 1 मिलियन डॉलर (लगभग आठ करोड़ रुपए) या उससे अधिक की निवेश योग्य संपत्ति के रूप में परिभाषित किया गया है।
Updated on:
15 Sept 2022 12:28 pm
Published on:
15 Sept 2022 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
