
पाकिस्तानी वायरल शादी (X-@MukAn_X)
Pakistani Viral Wedding: पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुई एक अनोखी शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 70 साल के हकीम बाबर ने 22 साल की युवती से निकाह किया है। दोनों के उम्र में 48 साल का अंतर है। शादी के बाद सामने आए उनके ब्राइडल फोटोशूट और वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
शादी के बाद कपल ने पारंपरिक अंदाज में खूबसूरत फोटोशूट करवाया। इन तस्वीरों और वीडियोज़ को जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया, वे तेजी से वायरल हो गए। एक वीडियो क्लिप में दुल्हन बॉलीवुड फिल्म एक था टाइगर के लोकप्रिय गाने दिल दियां गल्लां को गाते हुए नजर आती है, जबकि दूल्हा भी सुर में उनका साथ देते दिख रहे हैं। यह दृश्य लोगों को हैरान भी कर रहा है।
70 वर्षीय हकीम बाबर और उनकी 22 साल की दुल्हन का निकाह इन दिनों सोशल मीडिया की सबसे वायरल स्टोरी बन चुकी है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हकीम बाबर ने कहा है कि यह शादी दोनों की आपसी सहमति से हुई है। उनका कहना है कि सच्चे प्रेम के सामने उम्र मायने नहीं रखती। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी तलाकशुदा हैं और दोनों ने इस्लामी सिद्धांतों के अनुसार सोच-समझकर यह फैसला लिया है। दुल्हन ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि सच्चा प्यार उम्र की सीमाओं में बंधा नहीं होता और यह रिश्ता उन्होंने अपनी इच्छा से स्वीकार किया है।
Published on:
28 Feb 2026 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
