23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने क्यों की एयरस्ट्राइक? तालिबान ने बदले की खाई कसम, अटैक में अब तक 46 की मौत

Pakistan Airstrike on Afghanistan: अफ़गानिस्तान में बीती मंगलवार रात पाकिस्तान ने हवाई हमले किए जिसमें अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है। पहले 15 लोगों की मौत की खबर आई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 26 Dec 2024, 3:28 PM IST

Pakistan Airstrike on Afghanistan killed 46 so far Taliban Ask to retaliate

Pakistan Airstrike on Afghanistan killed 46 so far Taliban Ask to retaliate

Pakistan Airstrike on Afghanistan: अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक की जिसमें अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है। अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में हुए इस पाकिस्तानी हमले से अब तालिबान (Taliban) तिलमिला गया है। तालिबान ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है। आपको बता दें इस पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मरने वालों में महिलाओं और बच्चे शामिल हैं। वहीं कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 

तालिबान ने बदला लेने की खाई कसम 

अफगानिस्तान में हुई इस एयरस्ट्राइक से तालिबान खासा तमतमाया हुआ है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान से इस हमले का बदला लेने की कसम खाई है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय के दिए बयान के मुताबिक अफगानिस्तान के जिन बरमल, पक्तिका पर हवाई हमले हुए हैं उसका जवाब पाकिस्तान को देना होगा। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने जिन लोगों को टारगेट किया है वे वजीरिस्तानी शरणार्थी थे। तालिबान अपनी भूमि और संप्रभुता की रक्षा करेगा ये उसका अधिकार है।

हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस हवाई हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना के करीबी सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि ये हमला अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा के पास तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया है।

पाकिस्तान ने क्यों किया है अफगानिस्तान पर हमला 

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ये तनाव काफी समय से चल रहा है जो तालिबान का नियंत्रण होने के बाद और ज्यादा बढ़ गया है। इस तनाव का कारण अफगानिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी और पाकिस्तान में तालिबानी आतंकियों की मौजूदगी है। खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी तालिबान यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) लगातार कुछ समय से पाकिस्तान की सेना पर लगातार हमले कर रहा है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान पर इन आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगाया है।

वहीं वजीरिस्तानी शरणार्थी वे लोग हैं जो पाकिस्तान के कबायली इलाकों में सैन्य अभियानों के चलते चले गए हैं। लेकिन पाकिस्तान का कहना है कि कई TTP कमांडर और लड़ाके अफगानिस्तान भाग गए हैं। यहां तालिबान उनकी मदद कर रहा है और पाकिस्तान में हमले करा रहा है। 

ये भी पढ़ें- ये है दुनिया का सबसे बूढ़ा देश! हर 5 में से एक शख्स 65 साल से ज्यादा की उम्र का

ये भी पढ़ें- इस साल पाकिस्तान ने Google पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया, जानकर छूट जाएगी हंसी 

ये भी पढ़ें- जिस फिलिस्तीन में हुआ जीज़स क्राइस्ट का जन्म, क्रिसमस पर पड़ा है सूना, जानिए कौन थे यीशू

ये भी पढ़ें- प्राइमरी स्कूल के बाहर बच्चों की भीड़ पर शख्स ने चढ़ाई गाड़ी, मिली मौत की सज़ा