22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है दुनिया का सबसे बूढ़ा देश! हर 5 में से एक शख्स 65 साल से ज्यादा की उम्र का 

South Korea: साउथ कोरिया में 5 में से एक शख्स 65 साल से ज्यादा की उम्र का है। इस लिहाज़ से दक्षिण कोरिया अब आधिकारिक रूप से सुपर एज्ड समाज की श्रेणी में आ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 25 Dec 2024, 4:48 PM IST

South Korea Become Super Aged country 1 in 5 aged 65 older

South Korea Become Super Aged country 1 in 5 aged 65 older

South Korea: दुनिया के कई देश उनकी बूढ़ी होती आबादी और कम जनसंख्या से परेशान है। वहीं अब दक्षिण कोरिया के आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनके देश में 10.24 मिलियन लोग 65 साल और इससे ऊपर के हो गए हैं। ये दक्षिण कोरिया की कुल 51 मिलियन की आबादी का 20 प्रतिशत है। मंत्रालय के बयान के मुताबिक अब साउथ कोरिया सुपर एज्ड कंट्री (Super Aged) में आ गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक 65 साल और उससे ज्यादा की आयु वर्ग की महिलाओं की आबादी लगभग 22 प्रतिशत हैं जबकि 65 साल और उससे ज्यादा की आयु के पुरुष लगभग 18 प्रतिशत हैं। योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक सबसे ज्यादा बुजुर्ग आबादी, दक्षिण जिओला प्रांत में है ये कुल बुजुर्ग आबादी का 27.18 प्रतिशत है। वहीं राजधानी सियोल में 19.41 प्रतिशत बुजुर्ग है।

बूढ़ा देश क्यों बना साउथ कोरिया 

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र 65 साल या उससे ज्यादा आयु की 7% से ज्यादा आबादी वाले देशों को "वृद्ध समाज" के तौर पर वर्गीकृत करता है। वहीं 14% से ज्यादा वाले देशों को "ज्यादा वृद्ध समाज" के रूप में और 20% से ज्यादा वाले देशों को "अति-वृद्ध" समाज के रूप में वर्गीकृत करता है।

क्या कहती है WHO और UN की रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र की ही एक रिपोर्ट बताती है कि 65 साल और उससे ज्यादा आयु के लोगों का अनुपात उस आयु से कम लोगों की तुलना में ज्यादा है। इसका मतलब ये है कि 65 साल और उससे ज्यादा आयु की वैश्विक आबादी का प्रतिशत 2022 में 10 प्रतिशत से बढ़कर 2050 में 16 प्रतिशत होने की उम्मीद है। साथ ही ये संभावना भी जताई है कि 2050 तक, दुनिया भर में 65 साल या उससे ज्यादा आयु के लोगों की संख्या 5 साल से कम आयु के बच्चों की संख्या से दोगुनी और 12 साल से कम आयु के बच्चों की संख्या के लगभग बराबर होगी।

इसके अलावा WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक, दुनिया में 6 में से 1 व्यक्ति 60 साल या उससे ज्यादा आयु का होगा। 2050 तक, 60 साल और उससे ज्यादा आयु के लोगों की दुनिया की आबादी दोगुनी (2.1 बिलियन) हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- जिस फिलिस्तीन में हुआ जीज़स क्राइस्ट का जन्म, क्रिसमस पर पड़ा है सूना, जानिए कौन थे यीशू

ये भी पढ़ें- प्राइमरी स्कूल के बाहर बच्चों की भीड़ पर शख्स ने चढ़ाई गाड़ी, मिली मौत की सज़ा

ये भी पढ़ें- सूर्य के सबसे पास पहुंचा पार्कर प्रोब, 980 डिग्री तापमान सहने वाले इस स्पेसक्राफ्ट ने कैसे हासिल किया ये मुकाम