वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना में घायलों के इलाज के लिए हरसंभव मदद करने को कहा है। शी जिनपिंग ने आरोपी को कानून के मुताबिक कड़ी सजा देने का निर्देश दिया है। चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने भी घटना के बाद के हालात से उचित तरीके से निपटने, मामले की तेजी से जांच करने और अपराधी को कानून के अनुसार कड़ी सजा देने का आह्वान किया था।