
Nawaz Sharif
पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व और सबसे लंबे समय (9 साल, 3 अलग-अलग कार्यकाल) तक प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ (Navaz Sharif) पिछले काफी समय से लंदन में हैं। भ्रष्टाचार के मामले में नवाज को जेल की सज़ा मिली थी, पर इलाज के लिए नवाज लंदन (London) चले गए और तभी से लंदन में हैं। पिछले कुछ समय से नवाज के पाकिस्तान वापस आने की अटकलें चल रही हैं। नवाज की पाकिस्तान वापसी की अटकलों के बीच ही हाल ही में उन्हें एक बड़ी राहत मिली है।
फिर से लड़ सकते हैं चुनाव
2017 में नवाज का पाकिस्तान के पीएम के तौर पर आखिरी कार्यकाल खत्म हो गया। पाकिस्तान की सत्ता पर इमरान खान (Imran Khan) काबिज़ हो गए। उसके कुछ समय बाद नवाज के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। पाकिस्तान के कोर्ट ने नवाज के फिर से पाकिस्तान का पीएम बनने के लिए चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। पर अब नवाज को उस प्रतिबंध से राहत मिल गई है।
हाल ही में पाकिस्तान सरकार के कानून मंत्री आजम नज़ीर तरार (Azam Nazeer Tarar) ने बताया कि देश के चुनावी कानून में संशोधन कर नवाज पर आजीवन चुनाव न लड़ सकने के प्रतिबंध को खत्म कर दिया गया है।
नवाज को फिर से सियासत में लाने की कवायद
पाकिस्तान में चल रहे मौजूदा हालात के चलते वहाँ आम चुनाव के जल्द होने के आसार नज़र नहीं आ रहे। पर नवाज को पाकिस्तान की सियासत में फिर से लाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इस समय नवाज के भाई शाहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) पाकिस्तान के पीएम हैं और वह अपने बड़े भाई की पाकिस्तान की सियासत में वापसी की कोशिशों में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें- अमरीका देगा यूक्रेन को क्लस्टर म्यूनिशन्स, रूस की बढ़ेगी टेंशन
Published on:
08 Jul 2023 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
