14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के इस हथियार से अमेरिका को खतरा, जानिए ऐसा क्या बना रहा है ये देश 

Pakistan: अमेरिका ने खुद ये बयान जारी कर बताया है कि पाकिस्तान के इस हथियार से उसे खतरा पैदा हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 21 Dec 2024, 12:24 PM IST

Pakistan is preparing missile that can reach USA dangerous for America

Pakistan is preparing missile that can reach USA dangerous for America

Pakistan: फटेहाल पाकिस्तान के पास सिर्फ दो काम बचे हैं। एक आतंकियों को पूरी दुनिया में फैलाने का और दूसरा हथियारों का जखीरा तैयार करने का। इस जखीरे में पाकिस्तान एक नया हथियार शामिल कर रहा है। इस नए हथियार से अमेरिका तक घबरा गया है। अमेरिका (USA) का कहना है कि पाकिस्तान के इस हथियार से अमेरिका को खतरा पैदा हो गया है। तो पाकिस्तान आखिर ऐसा कौन सा हथियार बना रहा है जिससे अमेरिका तक घबरा गया है। इसकी थोड़ी पड़ताल करते हैं।

कौन सा हथियार बना रहा है पाकिस्तान

अब सवाल पैदा होता है कि पाकिस्तान कौन सा हथियार बना रहा है तो बता दें कि पाकिस्तान अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के तहत एक मिसाइल बना रहा है जिसकी मारक क्षमता इतनी रखी गई है कि लॉन्च करने के बाद ये मिसाइल अमेरिका पहुंच जाए। पाकिस्तान कि इस मिसाइल की रेंज करीब 12 हजार किलोमीटर रखी जा रही है। इसलिए अमेरिका घबरा गया है क्योंकि पाकिस्तान की मिसाइल की रेंज अमेरिका को भी कवर कर रहा है।

अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर के दिए बयान के मुताबिक पाकिस्तान जो लंबी दूरी की मिसाइल बना रहा है, उसमें वो उपकरण हैं जो बड़े रॉकेट मोटर्स की टेस्टिंग भी कर सकते हैं। ये परमाणु हथियार और मिसाइल तक अमेरिका में पहुंचा सकते हैं। लेकिन ये अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा है। 

अमेरिका ने ढूंढ लिया इस हथियार का काट

अमेरिका ने पाकिस्तान के इस हथियार को ठिकाने लगाने का प्लान भी बना लिया है और उसे लगभग लागू भी कर दिया है। इस प्लान के पहले स्टेज से ही पाकिस्तान को एक तगड़ा झटका मिल गया है। दरअसल अपने प्लान के मुताबिक अमेरिका ने पाकिस्तान के इस बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से तहत बनाई जा रही इस मिसाइल के उपकरण की आपूर्तिकर्ता कंपनियों पर बैन लगा दिय़ा है। पाकिस्तान में ही स्थित ये 4 कंपनियों से ही इस मिसाइल की तकनीक, उपकरण की आपूर्ति की जा रही थी। 

इन कंपनियों को किया गया बैन 

अमेरिका ने जिन कंपनियों को बैन किया है उनमें इस्लामाबाद की NDC, कराची की अख्तर एंड संस प्राइवेट लिमिटेड, कराची की ही एफिलिएट्स  इंटरनेशनल कराची, रॉकसाइड इंटरप्राइज शामिल है। 

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक ने लंबी दूरी के मिसाइल कार्यक्रम से अमेरिका को खतरा है इसी के मद्देनजर ये प्रतिबंध लगाया गया है। जिसमें शाहीन सीरीज की बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि इन प्रतिबंधों के मद्देनजर बैन की हुई चारों पाकिस्तानी कंपनियों से संबंधित किसी भी अमेरिकी संपत्ति को ज़ब्त कर लिया जाएगा। 

अमेरिका के फैसले पर पाकिस्तान ने क्या कहा?

पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल को झटका मिलने के बाद पाकिस्तान तिलमिला गया है। पाकिस्तान की एक टीवी न्यूज चैनल के हवाले से पाकिस्तान के राजनीतिक विश्लेषक नजम सेठी ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान पर अमेरिका इस तरह का दबाव बनाएगा तो पाकिस्तान चीन की तरफ ज्यादा जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं सेठी ने कहा कि भारत इस खेल में एक शानदार खेल खेल रहा है वो रूस और अमेरिका दोनों के साथ बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- भीड़ को कार से रौंदता चला गया सऊदी अरब का डॉक्टर, 2 की मौत, जर्मनी के क्रिसमस मार्केट में भीषण हमला

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को झटका, अमेरिका ने 4 आपूर्तिकर्ता कंपनियों को किया बैन

ये भी पढ़ें- दुनिया का वो देश जहां के हर नागरिक को बनना पड़ता है सैनिक, बेहद कड़े हैं यहां के नियम